देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बड़ गई है। ठंड के प्रकोप के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड और शीतलहर से तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में शीतलहर तो कई राज्यों कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज और कल कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। कम विजिबिलिटी के असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई है। सर्द हवाओं के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।