भारत ने महिला अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश को 41 से हराकर खिताब अपने नाम किया

भारत ने महिला अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश को 41 से हराकर खिताब अपने नाम किया

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने हाल ही में भारतीय लड़कों को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है। महिला अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि तृषा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत की बेटियों बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *