देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मौसम बारिश की ओर मोड़ ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों का साया छाया हुआ है। सोमवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। इसी बीच IMD ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में सोमवार यानी 23 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश भी दर्ज की गई। दिन के समय भी बारिश होने के आसार हैं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही अन्य का राज्यों में अलर्ट जारी किया है। उनमे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इन सभी राज्यों में पहले से पड़ रही ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और शीतलहर दोनों का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *