देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली, राजस्थान, मख्य प्रदेश, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। बारिश और बर्फबारी से सर्दी और तेज होने वाली है। अगले तीन दिनों के लिए सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस दौरान राज्य की कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच ओले भी गिरने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में अभी सर्दी और बढऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 27 दिसंबर को तथा पश्चिम मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर 28 दिसंबर को बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *