इसरो ने स्पैडेक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

इसरो ने स्पैडेक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने नए साल से पहले एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो ने सोमवार रात को स्पैडेक्स मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसका लक्ष्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करना है। स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के तहत दो उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया है। रॉकेट ने दोनों उपग्रहों को कुछ दूरी पर एक ही कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।भारत अब डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बनने की ओर अग्रसर है। यह उपलब्धि भारत को अमेरिका, रूस और चीन की बराबरी पर ला खड़ा करेगी, जिन्होंने इस तकनीक में पहले ही सफलता प्राप्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *