उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप हिमाचल से लेकर राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट। अधिकांश हिस्सों में बुधवार को सर्दी का प्रकोप बढ़ता हुआ दिखा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट तक पहुंच गया। और कश्मीर के कुछ इलाकों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे था। राजधानी दिल्ली में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। यहां के कुछ स्थानों में 09 जनवरी को भी शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों में 10 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके लिए IMD की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में कुछ स्थानों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के अंत में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा धीरे-धीरे तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।