देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं कई राज्य ऐसे है जहां बारिश के आसार बने हुए हैं तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव साफ देखा जा रहा है। श्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिन में गर्म और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। आपको बता दें राजस्थान में आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम ने फिर से अपना रुख मोड़ लिया है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से धूप खिलने से मौसम में गरमाहट देखने को मिली थी।