देश में हर साल 25 जनवरी को भारत राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। बता दें कि मतदाता दिवस 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना का प्रतीक है। नेशनल वोटर्स डे की शुरुआत 2011 से हुई। इस विशेष दिन का उद्देश्य मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करना और मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही ये खास दिन नागरिकों को उनके वोट के माध्यम से देश के भविष्य को शेप देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालता है।