राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राजभवन में ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित की गई।