उत्तर भारत के मौसम में फरवरी में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली समुद्री हवाओं की वजह से हुआ है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का एहसास बना हुआ है। आइए जानते है मौसम में क्या बड़े बदलाव होने वाले है।दिल्ली में बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में फिलहाल सामान्य रहने वाला है। लेकिन 18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिसकी वजह से बारिश की संभावना है।राजस्थान में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन तेज के साथ सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है। अभी 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसमें बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।