रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट में फटकार, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट में फटकार, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर अश्लील जोक्स करने वाले यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत मिली है। उनकी याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणियों को लेकर देशभर में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। जांच में सहयोग और पुलिस के पास पासपोर्ट जमा कराने की शर्त पर इलाहाबादिया को यह राहत मिली है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अब विवादित एपिसोड के आधार पर इलाहाबादिया के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं करने का आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान रणवीर इलाहाबादिया को ‘गंदी कॉमेडी’ के लिए शीर्ष कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए। इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देते हुए कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक इंडियाज गॉट लेटेंट शो का कोई नया एपिसोड जारी नहीं किया जाएगा। रणवीर भी कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *