भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

पूर्व कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 242 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। यह उनकी लगातार दूसरी हार है।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मिलकर मात्र 31 रन जोड़े। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फुलर लेंथ गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। रोहित 15 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल और कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया।भारत को 214 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। खुशदिल शाह ने श्रेयस अय्यर को इमाम के हाथों कैच कराया। वह 67 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने कोहली के साथ 114 रन की साझेदारी निभाई।अंत में विराट कोहली ने अपना 51वां शतक पूरा करते हुए टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया। कोहली ने 111 गेंद पर 7 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *