दिल्ली विधानसभा पेश की गई CAG रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा पेश की गई CAG रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को उप राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नेता विपक्ष आतिशी सहित आप के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष की नेता आतिशी और गोपाल राय समेत आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं को नारेबाजी करने के लिए निलंबित का दिया। इससे पहले सदन के पटल पर कैग की रिपोर्ट पेश कर दी गई। आतिशी समेत 12 विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है। विधानसभा से सस्पेंड होने के बाद आप के विधायक विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा के पास आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।आप के विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों को कथित तौर पर हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इससे उपराज्यपाल विनय सक्सेना का भाषण बाधित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *