उत्तरी राज्यों में बारिश हो सकती है तो दक्षिण के राज्यों में तेज गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भी तेज गर्मी के आसार हैं। वहां अगले कुछ दिनों में तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, यूपी, राजस्थान सहित सात राज्यों में बारिश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है आने वाले दो से तीन दिनों तक यह जारी रह सकती है। IMD ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है।