उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बीते 2 दिन से भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल में बारिश हो रही है। वहीं जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कश्मीर के पहगउमढ़ द्राबशला में भारी लैंडस्लाइड हुआ है, जिसके चलते किश्तवाड़-डोडा नेशनल हाईवे बंद हो गया है। कई पर्यटक फंस गए हैं। कश्मीर घाटी में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है
मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। राजस्थान के 6 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से लेकर 1 मार्च तक कई शहरों में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है।