भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार विमान ने प्रशिक्षण उड़ान पर अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। हालांकि, पायलट विमान से बाहर निकल गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।