जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर फिलहाल थम गया है। प्रशासन ने सड़कों पर जमीं बर्फ हटाई, जिससे रास्ते खुल सकें।हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च से मौसम बदलेगा। एक हफ्ते तक पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड व बर्फ के पहाड़ खिसक सकते हैं।
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का असर घटने लगा है। दिन का पारा 36°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद तेजी से गर्मी बढ़ेगी। बीते चार दिन में रात का पारा 6°C तक पहुंचा था।