भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय मॉरीशस दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यह मॉरीशस दौरा एक राजकीय दौरा है। मॉरीशस के पीएम नवीनचन्द्र रामगुलाम के न्यौते पर पीएम मोदी मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पहुंचे पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान मॉरीशस के पीएम रामगुलाम भी वहाँ मौजूद रहे।पोर्ट लुईस पर पीएम मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। मॉरीशस के डिप्टी विदेश मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने बताया था कि पीएम मोदी का यह दौरा बेहद ही खास अवसर है। ऐसे में देश के सभी 34 मंत्री पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। साथ ही कई अन्य अधिकारी भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।