मौसम विभाग ने 28 मार्च को पश्चिमी राज्य राजस्थान में 20-30 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से कई हिस्सों में पारा 3°-5° तक घट जाएगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 35 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।ओडिशा में अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट है। राज्य के 8 जिलों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।छत्तीसगढ़ में गर्मी के इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार है। वहीं राजनांदगांव, बेमेतरा में पारा 41 डिग्री रहा। रायपुर, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।