मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।
नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
ओडिशा और वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में गर्म हवा चली। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा देखा गया।छत्तीसगढ़ में अप्रैल के शुरुआती दिनों में फिर मौसम बदलने वाला है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा।