फतेहपुरी, चांदनी चौक से लाल किले तक निकली सम्राट विक्रमादित्य की भव्य शोभा यात्रा

फतेहपुरी, चांदनी चौक से लाल किले तक निकली सम्राट विक्रमादित्य की भव्य शोभा यात्रा

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का दिल्ली के लाल किले पर किये जाने वाला मंचन भारतवर्ष के महान, यशस्वी और दूरदर्शी शासक सम्राट विक्रमादित्य के प्रेरणादायक जीवन को पुन: जीवंत करेगा। यह उनके द्वारा सुशासन के क्षेत्र में स्थापित किये गये मानदण्डों से आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर केन्द्रित महानाट्य का मंचन दिल्ली में किया जा रहा है, जो हर्ष और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि इस महानाट्य के माध्यम से दिल्लीवासियों को अपनी विरासत, संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर इतने बड़े आयोजन का उन्हें स्वागत अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने दिल्ली के नागरिकों को लाल किले के माधव दास पार्क में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य को देखने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *