कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकटों से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकटों से हराया

चेपॉक स्टेडियम में पहले खेलते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.1 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

कोलकाता से सुनील नरेन ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने बॉलिंग करते हुए 13 रन देकर 3 विकेट लिए, फिर 18 ही गेंदों पर 44 रन की तेज पारी भी खेली। टीम से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने भी 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई की लगातार पांचवीं हार

IPL के 18वें सीजन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का फॉर्म बेहद खराब चल रहा है। टीम को टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार मिली। 6 मैचों में महज 1 जीत लेकर टीम पॉइंट्स टेबल के 9वें नंबर पर है। कोलकाता 6 मैचों में तीसरी जीत से 6 पॉइंट्स लेकर टॉप-3 में पहुंच गई।पहली बार सीएसके ने अपने आईपीएल इतिहास में लगातार पांच गेम हारे हैं और यह भी पहली बार है कि सीएसके ने एक सीज़न में चेपक में लगातार तीन मैच भी हारे हैं। आईपीएल में बची हुई गेंदों के मामले में यह सीएसके की सबसे बड़ी हार का अंतर है।

प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉन्वे, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *