जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में भी बारिश के बाद गर्मी का असर बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म रतलाम रहा। जहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को जयपुर, जोधपुर सहित 17 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी है। इनमें से 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट है।मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत देश के 24 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, छत्तीसगढ़ में ओले और बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले, बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 22 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत 10 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *