मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 4 विकटों से हराया

मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 4 विकटों से हराया

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। विल जैक्स ने 36 रन बनाए, उन्होंने बॉलिंग करते हुए 2 विकेट भी लिए। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने बॉलिंग चुनी। बेहतरीन बॉलिंग के सामने सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 26, रायन रिकेलटन ने 31 और सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। हैदराबाद से कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *