गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया

गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षा बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। गुजरात टाइटन्स को 155 रन का टारगेट मिला था। खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात टाइटन्स को 147 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। टीम को 6 गेंद पर 15 रन की जरूरत पड़ी। दीपक चाहर इसे डिफेंड नहीं कर सके।

पहली बारिश रुकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो गुजरात टाइटन्स ने 15 से 18वें ओवर के बीच 25 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। बुमराह ने शुभमन गिल (43 रन) और शाहरुख खान (6 रन) को बोल्ड कर दिया। जबकि, ट्रेंट बोल्ड ने शेरफेन रदरफोर्ड (28 रन) और अश्विनी कुमार ने राशिद खान (2 रन) को चलता किया।

दूसरी बार खेल रोके जाने के वक्त गुजरात टाइटन्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन था। टीम को 12 गेंद पर 24 रन चाहिए थे। यहां तक डकवर्थ लुईस नियम में मुंबई इंडियंस 5 रन से आगे थी। लेकिन, खेल दोबारा शुरू हुआ और गुजरात टाइटन्स ने जरूरी रन बना लिए।

वानखड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्स ने 53 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाए। साई किशोर ने 2 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *