मौसम विभाग ने देश के २६ राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।राजस्थान में मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहा। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक समेत कई जिलों में बारिश हुई। जोधपुर, उदयपुर भीलवाड़ा समेत 7 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 10 मई तक ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा। बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तेज आंधी चलेगी, जबकि इंदौर में बारिश हो सकती है। 8 मई २०२५ को महाराष्ट्र, गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।