भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद रविवार को बॉर्डर से सटे राज्यों में हालात सामान्य दिख रहे हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद रविवार को बॉर्डर से सटे राज्यों में हालात सामान्य दिख रहे हैं

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद रविवार को बॉर्डर से सटे राज्यों में हालात सामान्य होते दिखे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन, रियासी सहित कई शहरों में सुबह से बाजार खुल गए। लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर चहलकदमी दिखी।

राजस्थान में 27 कैंसिल ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। सीजफायर से पहले रेलवे ने 16 ट्रेनों को पूरी तरह और 11 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल कर दिया था। पंजाब के फिरोजपुर में 8 ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कुछ ट्रेनों का समय बदला गया था। कुछ ट्रेनें बंद की गई थीं।

राजस्थान, पंजाब और गुजरात में बॉर्डर से सटे जिलों में लोग अपने घर लौटने लगे हैं। पाकिस्तानी हमले के डर से बड़ी संख्या में लोगों ने घर छोड़ दिया था। गुजरात के कच्छ में दो दिनों से बंद कंडला पोर्ट भी आज खुल गया। यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *