भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच वायु सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच वायु सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष और अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय वायु सेना का आधिकारिक बयान सामने आया है। वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि यह ऑपरेशन अभी जारी है और इसे पूरी सटीकता, गोपनीयता और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर अंजाम दिया जा रहा है।भारतीय वायु सेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, भारतीय वायु सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने कार्यों को सटीक और पेशेवर ढंग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुसार सोच-समझकर और गोपनीय तरीके से संचालित किया गया है। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *