जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को जस्टिस ऑफ़ इंडिया पद की शपथ दिलाई। मौजूदा जस्टिस ऑफ़ इंडिया संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो चुका है।
जस्टिस ऑफ़ इंडिया खन्ना के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस गवई का नाम था। इसलिए जस्टिस खन्ना ने उनका नाम आगे बढ़ाया। हालांकि, उनका कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का है।