जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट है। आज 39 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45°C से ज्यादा रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने 17 मई से 20 मई तक कई जिलों में आंधी-बारिश होने की भी संभावना जताई है। शनिवार को कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में लू चली। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक बारिश के आसार है। खासकर 19 और 20 मई को ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश होगी। 19 मई को बारिश के साथ साथ आंधी, तूफान, आसमानी बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *