केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को वे गांधीनगर पहुंचे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा- मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से तीन हमले हुए हैं और मोदीजी ने तीनों ही आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उरी को सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा को एयर स्ट्राइक से और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तानी मुख्यालय को मिटा दिया गया है।

100 किमी अंदर घुसकर 100 से ज्यादा आतंकी मारे हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किए। इसके अलावा 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा। पाकिस्तान ने कच्छ से कश्मीर तक हमले का दुस्साहस किया, लेकिन हमारी सेना ने हर हमले को विफल किया। एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिरी। हमारी आर्मी ने पाक एयरबेस को भी तबाह कर दिया। हमारी सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को उड़ाकर बदला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *