देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने रविवार को 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।मध्य प्रदेश में शनिवार को दिन के बाद मौसम बदला, भोपाल में बूंदाबांदी और इंदौर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज राज्य के 21 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है। मध्यप्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में मौसम बदला रहा। इंदौर में रात 11 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। भोपाल में भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम बदल गया है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में सुबह से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पांचों संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *