भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम हो गया। इसी बीच अब फैसला लिया गया है कि बीएसएफ द्वारा बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार शाम से अटारी-वाघा, हुसैनीवाला और फाजिल्का सीमाओं पर शुरू होने वाला है। हालांकि कुछ नियमों में बदलाव भी किया गया है। अब बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में पारंपरिक गर्मजोशी देखने को नहीं मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ के सशस्त्र कर्मियों के साथ हाथ मिलाना या सीमा द्वार खोलना संभव नहीं होगा। हालांकि, दर्शकों को समारोह देखने की अनुमति होगी। यह समारोह शाम 6 बजे अमृतसर के पास अटारी सीमा, फिरोजपुर में हुसैनीवाला सीमा और फाजिल्का की सादकी सीमा पर होगा।