जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीट वेव का रेड अलर्ट भी है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीट वेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीट वेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। बीजापुर में सबसे ज्यादा 50 mm बरसात हुई। राज्य के उत्तरी जिलों में आज भी बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *