मुंबई में भारी बारिश, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरा

मुंबई में भारी बारिश, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरा

मुंबई में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को ही इसका उद्घाटन किया था।

घने बादलों की वजह से विजिबिलिटी लो थी । इस वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

बारिश के साथ मुंबई में 70 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। बारिश के बाद कई जगह 7-8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

बारिश के बाद यहां सड़कें पानी में डूब गईं। करीब 200 घरों में पानी भर गया और कई गाड़ियां बह गईं। NDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *