जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 14 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से अगले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मुंबई में सोमवार को दिनभर तेज बारिश हुई। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की अलर्ट है। मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज गर्मी रही और 6 जिलों में तेज बारिश भी हुई। 4 जिलों में दोपहर का तापमान 40°C के पार रहा।पंजाब में नौतपा के दौरान भी मौसम बदल रहा है। राज्य के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *