पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में आम सभा को संबोधित किया

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में आम सभा को संबोधित किया

पीएम मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में करीब 32 मिनट का संबोधन दिया। पीएम ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र की नीतियों का जिक्र किया।

पीएम ने कहा, ‘पाकिस्तान समझ ले 3 बार घर में घुसकर मारा है। हम शक्ति को पूजने वाले लोग हैं। बंगाल टाइगर की धरती से 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।’

पीएम ने कहा- केंद्र की कई योजनाओं को यहां निर्मम सरकार लागू नहीं होने देती

पीएम ने कहा, आखिर टीमएसी सरकार आप लोगों को लेकर इतनी निर्मम क्यों है। यहां कई उदाहरण है, यहां कई विश्वकर्मा भाई बहन लोग हैं। ये हाथ का हुनर रखते हैं। भाजपा इनके लिए विश्वकर्मा योजना लाई है। इसके तहत ट्रेनिंग, पैसा दिया गया है। लेकिन बंगाल में आठ लाख एप्लीकेशन अटकी पड़ी है निर्मम सरकार उस पर बैठ गई है। टीमएसी सरकार की मेरे आदिवासी भाई बहनों से भी दुश्मनी है। हमने पीएम जनमन योजना बनाई है। बंगाल में बहुत बड़ा आदिवासी समाज है टीमएसी सरकार ने योजना को यहां लागू नहीं किया। ये हमारे आदिवासी समाज को वंचित रखना चाहती है। इन्हें आदिवासी सम्मान की परवाह नहीं है। जब एनडीए ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया तो टीमएसी विरोध करने वाली पहली पार्टी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *