मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में तापमान में भारी गिरावट आई है। धर्मशाला में तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां पर 30 से 40Km प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चल सकती है। पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में अब पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गुरुवार को जयपुर-अलवर सहित 12 जिलों में बारिश हुई। वहीं, आज भी वहीं, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।