जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। 24 मई को केरल में एंट्री करने वाला मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम में रुका है। मध्यप्रदेश में जून महीने में तेज आंधी और बारिश के साथ हीट वेव यानी, लू का भी असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 जून से ड्राइ और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले चार दिन के दौरान तापमान में 4 से 5°C की बढ़ोतरी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में 11 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) फिर एक्टिव हो रहा है। हालांकि इसका असर अगले 48 घंटे तक केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही नजर आएगा।छत्तीसगढ़ में बीते 5-6 दिनों से मौसम ड्राई होने और बारिश नहीं होने से कई जिलों में तापमान चार डिग्री तक बढ़ गया है। ये ट्रेंड अगले दो से तीन दिन और बने रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *