जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में भी प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिली है। साथ ही प्रदूषण भी कम हुआ है। राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानसून की एंट्री की जानकारी दी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून 3 दिन में ही पहुंच गया। सिर्फ एक जिला भिंड बचा है, जहां गुरुवार को मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते एंट्री ले ली है। 4 साल बाद मानसून अपने तय समय पर आया है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *