जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश-बिहार समेत देश के 27 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश और 55 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में 28 जून से 5 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। बिहार में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के सभी 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *