इस्तीफे की खबरों पर टीएस सिंहदेव की सफाई, राजनीतिक विरोधी अफवाह फैला रहे

इस्तीफे की खबरों पर टीएस सिंहदेव की सफाई, राजनीतिक विरोधी अफवाह फैला रहे

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने इस्तीफे की खबरों पर सफाई दी है। सिंहदेव ने इन खबरों को भ्रामक और अफवाह बताते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों की करतूत बताया है।

सिंहदेव के ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि मंत्री पद से उनके इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं।

करीब एक सप्ताह पहले सिंहदेव पर एक कांग्रेस विधायक ने उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस विधायक ब़हस्पत सिंह ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि वे उनकी हत्या करवा कर खुद सीएम बनना चाहते हैं। इसको लेकर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ था और सिंहदेव विधानसभा की कार्यवाही छोड़ बाहर निकल गए थे। हालांकि, बृहस्पत सिंह के इस्तीफे के बाद वे विधानसभा में लौट आए थे।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सिंहदेव के मतभेद की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार सिंहदेव के इस्तीफे की अफवाहें भी सामने आई हैं। पिछले दो-तीन दिनों से एक बार फिर इस तरह की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इसी को लेकर सिंहदेव ने सफाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *