जानिए देश में मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद करने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, और चमोली सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। भूस्खलन और नदियों के उफान की आशंका के चलते स्कूल बंद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में  कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, और सोलन जैसे जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा है। यहां भी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं। मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *