16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 : 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर वर्ग में 02 स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया

16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 : 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर वर्ग में 02 स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया

कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर स्थित शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में दिनांक 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के होनहार खिलाड़ी सूरज कुमार ने इस अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत एवं टीम, दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। सूरज ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (जूनियर वर्ग) में उत्कृष्ट निशानेबाजी करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही टीम स्पर्धा में भी अहम योगदान देकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सूरज की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “सूरज कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लगातार 02 स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता और मेहनत का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि सूरज आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का तिरंगा ऊंचा फहराते रहेंगे।” संचालक, खेल एवं युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता ने भी सूरज कुमार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सूरज की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *