पीएम मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे, SCO समिट में होंगे शामिल

पीएम मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे, SCO समिट में होंगे शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं। यह सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को तियानजिन में आयोजित होगा। जापान की यात्रा के बाद शनिवार को चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी 7 साल बाद इस देश के दौरे पर हैं। पिछली बार वे जून 2018 में एससीओ समिट के लिए ही चीन गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी, इस सम्मेलन से अलग, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इन बैठकों में पुतिन की दिसंबर में भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा हो सकती है। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर वैश्विक तनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *