चीन में चल रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के नेताओं से मुलाकात की। 31 अगस्त को उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। 1 सितंबर को, पीएम मोदी ने मंच से आतंकवाद और पहलगाम हमले जैसे संवेदनशील विषयों पर अपनी बात रखी। सम्मेलन के समापन के बाद, एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जब पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगली द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए।