अफगानिस्तान में भूकंप ने बरपाया कहर: 6.0 तीव्रता के झटकों से भारी तबाही

अफगानिस्तान में भूकंप ने बरपाया कहर: 6.0 तीव्रता के झटकों से भारी तबाही

अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांत में रात 12:47 बजे आए जोरदार भूकंप से अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई थी। इसका केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 8 किलोमीटर की गहराई में था।

इस मुख्य झटके के 20 मिनट बाद 4.7 तीव्रता का दूसरा झटका भी महसूस किया गया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके पाकिस्तान के साथ-साथ भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए, जिससे कई इमारतें हिल गईं।

यह त्रासदी अफगानिस्तान में जान-माल का बड़ा नुकसान कर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *