जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में चल रही आंतरिक कलह को रोकने के लिए उठाया। जापानी मीडिया NHK के अनुसार, जुलाई में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) के चुनाव में उनकी गठबंधन सरकार को हार का सामना करना पड़ा था।
चुनावी हार के बाद से ही पार्टी के भीतर इशिबा को हटाने की मांग तेज हो गई थी, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी। इस हार के कारण, इशिबा की LDP और उसके सहयोगी दल ने ऊपरी सदन में अपना बहुमत खो दिया था। इस इस्तीफे के बाद, LDP में नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।