आज पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान बैनर और पोस्टर ले जाने पर भी रोक लगाई गई है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि जो टीम जीतेगी, उसका सुपर-4 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए हैं।
संभावित प्लेइंग-11:
- भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
- पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।