मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्मी बछिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया ‘कमला’ नाम

मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्मी बछिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया ‘कमला’ नाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास स्थित गौशाला में हाल ही में एक बछिया का जन्म हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस पर बहुत खुशी जाहिर की है और इसे महालक्ष्मी व्रत के दिन साक्षात् लक्ष्मी का आगमन बताया है।

डॉ. यादव ने रविवार को सुबह गौशाला जाकर सभी गायों को रोटी खिलाई और नई जन्मी बछिया को तिलक लगाकर उसका स्वागत किया। उन्होंने बछिया को गोद में लेकर दुलार किया और उसे ‘कमला’ नाम दिया। यह मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्म लेने वाली पहली बछिया है। इस खुशी के मौके पर मुख्यमंत्री ने निवास के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार गौसेवा और पशुधन को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *